पूजा-अर्चना के साथ सनातन धर्म यात्रा शुरू
Nov 14 2025
ग्वालियर। सनातनियों को एकजुट करने बागेश्वर धाम के आचार्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू सनातन एकता पदयात्रा भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र के निर्माण का समर्थन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्त हो, भारत माता की रक्षा करने, धर्मान्तरण बंद हो, गिरफ्तार शाहीन सहित आतंकियों को फांसी दी जाए, मथुरा के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाए को लेकर ग्वालियर से वृंदावन तक सनातन धर्म यात्रा 14 नवंबर को महाराज वाड़ा स्थित हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई।
सनातन धर्म यात्रा का शुभारंभ साधु संत में महंतों एवं राष्ट्रवादियों द्वारा किया गया। सनातन धर्म यात्रा में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य, यादव, जाटव, कुर्मी, प्रजापति, कुशवाह, जाट, सिन्धी, पंजाबी, मराठा, महाराष्ट्रीयन, गुजराती, बनिया, माली, कोली, नाई, गुर्जर, गौड़, मीणा, भील, पासी, लौहार, बाल्मीकि, मुसहर, निषाद जातियों सहित सकल हिन्दू समाज भागीदारी कर रहा सनातन धर्म यात्रा महाराज बड़े से सराफा बाजार श्री राम मंदिर, ऊंट पुल, घोड़ा चौक से सनातन मंदिर परिसर में सनातन धर्म यात्रा धर्म मंदिर पहुंचेगी। सनातन धर्म आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ वृंदावन जाएगी। सनातन धर्म यात्रा का मुरैना, धौलपुर, आगरा में भी राष्ट्रभक्तों द्वारा स्वागत होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









