बिहार में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन मिठाइयां बांटी

Nov 14 2025

ग्वालियर। बिहार विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर शुक्रवार सुबह जैसे ही टीवी पर सीटों के रूझान आना प्रारंभ हुए, वैसे ही लोग अपने-अपने घरों की टीवी के सामने बैठ गए। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और जश्न मनाने लगे। व मिठाइयां बांटी गईं। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा और इक्का-दुक्का पदाधिकारी ही नजर आए।