कांग्रेस ने पंडित नेहरू को माल्यार्पण कर किया नमन
Nov 14 2025
ग्वालियर। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर उनके प्रतिमा स्थल नेहरू उद्यान में कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को से कहाकि पंडित नेहरू देश के सफल प्रधानमंत्री थे, उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण का मार्ग बनाया, उन्हीं की दूरगार्मी सोच एवं नीतियों पर चलते हुए भारत आज यहां तक पहुंचा है। पंडित नेहरू ने कारखानों की स्थापना की और टेक्नोलॉजी को बढ़ाया।
प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को माल्यार्पण करने वालों में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, ग्वालियर पूर्व के कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, महा सचिव सुनील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, सांसद अशोक सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









