त्रेता के शनिदेव डीडी नेशनल पर 15 नवंबर सुबह 11 बजे दिखाई जाएगी
Nov 14 2025
ग्वालियर। भारत की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित एक नई प्रस्तुति लेकर आ रहा है। यूजी फिल्मस त्रेता के शनिदेव एक अनोखा पौराणिक डॉक्यू-ड्रामा, जो धर्म, कर्म और न्याय के देवता भगवान शनिदेव की त्रेता युगीन कथा को सजीव रूप में प्रस्तुत करता है। यह फिल्म डीडी नेशनल पर आज शनिवार 15 नवंबर सुबह 11 बजे से दिखाई जाएगी।
यह फिल्म हमें ले जाती है उस दिव्य युग में, जहाँ शनिदेव ने धर्म की रक्षा के लिए कठिन परीक्षाएँ दीं, और मानवता को न्याय, संयम और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
फिल्म की विशेषता यह है कि इस फिल्म को ग्वालियर-चंबल अंचल के विश्वप्रसिद्ध शनिश्चर मंदिर पर फिलमाया गया है। जो भारत में शनिदेव के तीन प्रमुख मंदिरों में सबसे प्राचीन माना जाता है और भगवान श्रीराम के त्रेता युग से संबंधित है।
हर शनिचरी अमावस्या को यहाँ लगभग 5 से 7 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं। फिर भी, आश्चर्यजनक रूप से, कभी कोई अप्रिय घटना नहीं घटती, इसे भक्तजन शनिदेव की दिव्य कृपा मानते हैं। क्षेत्रवासी भक्तों के लिए निशुल्क भोजन और पेयजल की व्यवस्था करते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









