श्री वैश्य गरिमा मंच ने अन्नकूट का किया आयोजन, ऊर्जा मंत्री हुए शामिल

Nov 14 2025

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी श्री वैश्य गरिमा मंच ग्वालियर द्वारा अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थे।
श्री वैश्य गरिमा मंच के अन्नकूट प्रसादी के मुख्य संयोजक और श्री वैश्य गरिमा मंच के पदाधिकारी सुभाष अग्रवाल द्वारा पुष्प हार पहनाकर ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया, साथ ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा सभी के साथ बैठकर अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।
श्री वैश्य गरिमा मंच रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न द्वारा वैश्य समाज को एक जुट करने का, संगठित समाज को लेकर दृढ़ संकल्पित है। उन्हीं की प्रेरणा से पूरे भारत में श्री वैश्य गरिमा मंच रजिस्टर्ड का गठन किया गया है।
अभी हाल ही में श्री वैश्य गरिमा मंच रजिस्टर्ड द्वारा ग्वालियर में असहाय, लावारिस, निर्धन, कमजोर या जो समर्थ नहीं है दाह संस्कार करने में उनके लिए लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में नि:शुल्क दहा संस्कार की कण्डों, लकड़ी की व्यवस्था की गई है जिसकी समाज में काफी प्रशंसा की जा रही है।
अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अशोक गर्ग, अनूप अग्रवाल,  रवि गर्ग, दिनेश चंद्र बंसल, डॉ प्रवीण गर्ग, नंदकिशोर अग्रवाल, बबीता गोयल, गोपालदास जैन, सुरेंद्र अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल रक्तदान, दिलीप बंसल, सौरभ बंसल, विनोद सिंघल, पवन सिंघल, मुकेश भारद्वाज, निहाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।