भाजपा नेता डॉ अग्रवाल की पत्नि के निधन पर प्रदेश मंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना
Nov 13 2025
भितरवार। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ राधेलाल अग्रवाल की पत्नि ऊषा अग्रवाल के निधन पर भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने शोक व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भाजपा नेता अग्रवाल की पत्नि का बीमारी के चलने निधन हो गया था। जिसकी जानकारी मिलने पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी और अधिकारियों ने श्री अग्रवाल के निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया है।
इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर भाजपा नेता श्री अग्रवाल के निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेता की पत्नि के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्म शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं बीते रोज धूमेश्वर धाम के महंत एवं महामंडलेश्वर अनिरुधवन महाराज और पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला ने भी भाजपा नेता श्री अग्रवाल की पत्नि के निधन पर शोक व्यक्त किया था।
अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, पूर्व जिला सरकार सदस्य अशोक अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र दिघर्रा, भाजपा नेता भीकम सिंह जाट, समाजसेवी महेशचंद्र अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, चिकित्सक एवं व्यवसाई राहुल अग्रवाल, पूर्व पार्षद गिर्राज अग्रवाल सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









