सांघी अग्रवाल पंचायत का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट संपन्न

Nov 13 2025

ग्वालियर। सांघी अग्रवाल पंचायत ग्वालियर का पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट कार्यक्रम गिर्राज धर्मशाला दौलतगंज में संपन्न हुआ। समारोह में पंचायत के संरक्षकों राधेश्याम, त्रिलोक अग्रवाल, ओम प्रकाश बंसल और राजकुमार बंसल का शाल पहनाकर सम्मान किया गया। 
महिलाओं और बच्चों के लिए हाउजी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों वर्गों ने उत्साह से भाग लिया। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, जबकि प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस मौके पर पंचायत के अध्यक्ष राकेश बंसल, सचिव मनोज कुमार सांघी, मुकेश बंसल, गिरीश अग्रवाल, लवेश सांघी, विनीत सांघी आदि मौजूद रहे।