4 दिन से अवकाश पर रहा आरक्षक लापता, मोबाइल भी बंद आ रहा
Nov 13 2025
ग्वालियर। घर से काम पर जाने की कहकर निकला एक आरक्षक लापता हो गया है। आरक्षक चार दिन के अवकाश पर था। सुबह 10 बजे किसी काम से जाने के लिए निकला था, लेकिन लौटकर घर नहीं आया। आरक्षक की पत्नी ने जब पुलिस लाइन में पता किया तो वह काम पर भी नहीं पहुंचा है।
पति का मोबाइल घर से निकलने के बाद ही बंद आ रहा है। लापता आरक्षक की पत्नी ने मामले की सूचना माधौगंज थाना में दी है। माधौगंज थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ऐसी सूचना है कि आरक्षक की लोकेशन भोपाल के आसपास मिल रही है।
शहर के माधौगंज स्थित 13वीं बटालियन न्यू मल्टी नंबर सी-10 निवासी नीतेश पाल मूल रूप से भांडेर दतिया के रहने वाले हैं। वह पुलिस विभाग में बतौर आरक्षक पदस्थ हैं। अभी नीतेश की ड्यूटी पुलिस लाइन बहोड़ापुर में है। नीतेश की पत्नी सुनेना पाल ने माधौगंज थाना पहुंचकर सूचना दी है कि उसके पति पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। जहां से वह चार दिन की छुट्टी पर थे।
नीतेश सुबह दस बजे घर से अपना मोबाइल लेकर निकले थे। जाते समय कहा था कि जरूरी काम से जा रहा हूं, लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आए। जब मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल बंद था। पुलिस लाइन में पता किया तो वह ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचे हैं। आसपास भी काफी तलाश किया, लेकिन जब नीतेश का कुछ पता नहीं चला तो माधौगंज थाना में मामले की सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आरक्षक की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









