सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न

Nov 13 2025

ग्वालियर। मध्य प्रदेश विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम शारदा विहार द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश जाटखेड़ी, टीलाखेड़ी और बोरखेड़ी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वंदना गौतम, मुख्य वक्ता अंजलि बाजपेई एवं अनीता सवेरे उपस्थित रहीं। आप दोनों ने कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वबोध एवं राष्ट्रनिर्माण में नारी की भूमिका पर प्रेरक विचार रखे।
कार्यक्रम में बहनों ने समूह प्रस्तुति दी तथा देश की वीरांगनाओं झांसी की रानी, सावित्रीबाई फुले, जीजाबाई और रानी दुर्गावती के रूप में वेश धारण कर उनके विचारों को सजीव किया। साथ ही ग्राम सेवा में संलग्न मातृशक्तियों एवं संयुक्त परिवार की संरक्षिकाओं का सम्मान किया गया। समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, संयुक्त परिवार संचालन तथा राष्ट्रकार्य हेतु प्रेरणा देने वाली मातृशक्तियों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजिकाओं राखी त्यागी दीदी और श्रीमती बबीता   एंव जया अग्रवाल ने उपस्थित मातृशक्तियों को परिवार, समाज, राष्ट्र एवं विश्व कल्याण का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में कुल 95 मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं।