बिटिया की शादी में नगदी व ग्रहस्थी का सामान दिया

Nov 13 2025

ग्वालियर। जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति ग्वालियर द्वारा ब्राह्मण परिवार की बिटिया रानी सोनम गोस्वामी पुत्री घनश्याम गोस्वामी की शादी में 5100 रुपए नगद, मिक्सी ग्रांडर, पांच साडिय़ा, बर्तन क्रॉकरी सेट, पायल बिछिया भेंट किए। मोनी बाबा का आश्रम कैंसर पहाडिय़ा रोड पर सोनम की शादी संपन्न हुई।
अस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाह, महिला मंडल की अध्यक्षा शशि सिंह, उपाध्यक्ष सूबेदार रामभोग सिंह तोमर, रानी गुप्ता, अनीता भदोरिया, गीता सूर्यवंशी, बरखा राजावत, सत्यबीर सिंह तोमर उपस्थित रहे।