सिंध नवयुवक सामाजिक सुरक्षा मंडल का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

Nov 12 2025

ग्वालियर। सिंध हिन्दू जनरल पंचायत ग्रेटर ग्वालियर द्वारा गठित व मुख्य संरक्षक स्व. श्रीचंद वलेचा द्वारा संस्थापित सिंध नवयुवक सामाजिक सुरक्षा मंडल की ओर से  लोहिया बाजार में समाज के सदस्यों को एकता के सूत्र पिरोने हेतु दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 
अध्यक्ष मुकेश वासवानी व सचिव सुशील कुकरेजा ने बताया कि मंडल के मूल स्वरूप को देखते हुए संस्था कार्यशैली में बदलाव पर गहन चर्चा की गई।
सुरक्षा मंडल के कार्यक्रम के विशेष सहयोगी आलोक आहूजा व संयोजक मोनू कुकरेजा ने बताया कि संस्था द्वारा जो प्रतिमाह निसहाय लोगों व पशुओं की सेवा के प्रकल्प को संचालित किया जाता है। उसको विस्तार देने पर भी विचार विमर्श किया गया। रात्रि भोज में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ 15 लक्की पुरस्कार भी निकाले गए। कार्यक्रम का संचालन अमृत माखीजानी व आभार धनराज दर्रा ने किया। 
दीपावली समारोह कार्यक्रम में  विजय वलेचा, जय सिंघानी, श्रीचंद पंजाबी, प्रहलाद रोहिड़ा, अमर माखीजा, संतोष वाधवानी, भीष्म पमनानी, अविनाश हीरानी, ओमप्रकाश छाबड़ा, कन्हैयालाल छाबड़ा, रमेश रुपानी, ओमप्रकाश माखीजा, निशांत सुखीजा, राजकुमार खूबनानी आदि उपस्थित थे।