राधेलाल घुटने से करते हैं सभी दर्दों का इलाज
Nov 12 2025
ग्वालियर। शरीर में चाहे कमर, हाथ, पैर, कूल्हा, गर्दन कहीं भी किसी भी दर्द हो उसे राधेलाल कुशवाह अपने घुटने से दूर कर देते हैं। मंत्री हो या विधायक या और कोई जनप्रतिनिधि, साधु हो संत हो या हो आमजन अपने शरीर के दर्द के लिए सभी राधेलाल कुशवाह के यहां उपचार कराने के लिए लाइन लगाते हैं। राधेलाल कुशवाहा को उपचार की यह विधि उनके परिजनों से मिली है। राधेलाल करीब 40 साल से लोगों का अपने घुटने से उपचार कर उन्हें ठीक कर रहे हैं।
राधेलाल कुशवाह बताते हैं कि कमर में सर्वाइकिल का दर्द मांसपेशिंयों के कारण होता है। इन मांसपेशियों का उपचार वह अपने घुटने से मालिश से कर देते हैं। इसी प्रकार साइटिका, सहित अन्य बीमारियों के कारण नसें दब जाती हैं जिनमें रक्त प्रवाह ठीक से नहीं हो पाने के कारण दर्द बना रहता है। उन दबी हुई नसों को भी अपने घुटने की मालिश से ठीक कर देते हैं। अभी तक वह हजारो लोगों को उपचार कर ठीक कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने घर सेवानगर में ही लोगों का उपचार करते हैं।
राधेलाल कुशवाह ने बताया कि वह अपने घुटने से लोगों का निशुल्क उपचार करते हैं। अभी तक वह हजारों लोगों का उपचार कर उन्हें लाभ प्रदान कर चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









