महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ, सफाई ओर प्रतिदिन माला पहनाने के लिए महापौर ने निगमायुक्त को लिखा पत्र
Nov 11 2025
ग्वालियर। महापौर श्रीमती डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने निगमायुक्त संघ प्रिय को चौराहों पर लगी प्रतिमाओं की साफ-सफाई के संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं।
महापौर ने पत्र में लिखा है कि नगर निगम ग्वालियर में चौराहों पर लगी प्रतिमाओं की नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है। विशेष अवसरों पर भी साफ-सफाई एवं देखरेख आदि कार्य नहीं किए जा रहे हैं।
मेयर-इन-काउंसलि द्वारा संकल्प क्रमांक 27/ 20 सितंबर 2022 पारित किया गया था कि इस बिन्दु क्रमांक 3 द्वारा नगर निगम ग्वालियर सीमान्तर्गत चौराहों, पार्कों एवं अन्य स्थानों पर लगी महापुरूषों की प्रतिमाओं की व उनके आसपास साफ-सफाई एवं क्षतिग्रस्त होने पर नियमित रूप से जीर्णोद्धार कराये जाने की व्यवस्था की जावे। साथ ही प्रतिमाओं पर जयंती एवं अन्य अवसरों पर माल्यार्पण आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। महापौर ने कहा है कि कई बार पत्र के माध्यम से नगर निगम ग्वालियर सीमान्तर्गत चौराहों, पार्कों एवं अन्य स्थानों पर लगी महापुरूषों की प्रतिमाओं की व उनके आसपास साफ-सफाई तथा माल्यार्पण किये जाने का लेख किया गया है।
अत: उक्त संबंध में पूर्व पारित संकल्प एवं पत्रों के क्रम में पुन: लेख है कि नगर निगम ग्वालियर सीमान्तर्गत चौराहों, पार्कों एवं अन्य स्थानों पर लगी महापुरूषों की प्रतिमाओं व उनके आसपास की नियमित साफ-सफाई एवं क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल जीर्णोद्धार कराये जाने की व्यवस्था की जावे। साथ ही प्रतिमाओं की जयंती एवं अन्य अवसरों पर माल्यार्पण आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









