सनातन को बचाना है तो गाय बचा लोः इंद्रदेव महाराज

Nov 11 2025

ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय भागवत वक्ता महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज ने इंटक मैदान में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को हजारों श्रद्धालु श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन को बचाना है तो गायों को बचा लो । धर्म की रक्षा तभी होगी जब हम से पहले धारण करेंगे । 

 उन्होंने कहा कि जिससे हम सुख लेते हैं उन पर कभी क्रोध नहीं करना चाहिए। पति पत्नी में प्रेम सबसे बडा स्वर्ग है। घर में यदि प्रेम हो तो गृहस्थी में भी स्वर्ग को उतारा जा सकता है। जिस घर में बूढा व्यक्ति दुखी होकर घर छोड़कर चला जाए वह घर नरक के समान है। मंदिर की देव प्रतिमाओं से ज्यादा घर में मौजूद वृद्धो का सम्मान होना चाहिए । गुरु की महिमा का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है और भगवान की कृपा मिलना भी कठिन है इसलिए समय रहते गुरु बना लेना चाहिए । 
 नशे को नाश की जड़ बताते हुए उन्होंने कहा कि बीड़ी शराब तंबाकू धन शरीर परिवार सबको नुकसान पहुंचाती है। इनको छोड़ने से घर में शांति आती है । अपने चरित्र को संभाल कर रखो घर में पवित्र धन लाओ। चोरी का धन और भोजन कभी शांति उत्पन्न नहीं कर सकते इसलिए ईमान का खाना सीखो । आपके कर्म का कोई साथी नहीं है इसलिए औलाद की जरूरत के लिए कोई भी ऐसा गलत काम मत करो जिससे आपके मन को घर गिलानी हो । जरूरी नहीं है बड़े अंग्रेजी स्कूल में पढ़कर ही बच्चा सफल होगा पढ़ने वाले बच्चे सरकारी स्कूल में भी पढ़ लेते हैं। बच्चों को तपना सिखाओ और संस्कारी बनाओ तो वे सदा जीवन भर आपके बनकर रहेंगे अन्यथा बेटा पढलिखकर विदेश चला जाएगा और आप यहां अकेले सडोगे। इस मौके पर कथा परीक्षित शशि सुधीर शाह दीपा प्रियांशु शाह प्रतिभा अशोक जैन विवेक नूपुर नितिन इत्यादि सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।