पदयात्रा केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक संकल्प है:सांसद कुशवाह
Nov 11 2025
ग्वालियर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर सांसद भारत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मुरार क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई। सांसद ने युनिटी मार्च के समापन कार्यक्रम में कहाकि यह पदयात्रा केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक संकल्प है-एक मजबूत, स्वच्छ और नशामुक्त भारत के निर्माण का। पदयात्रा के दौरान अनेकों जगहों पर स्वागत किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पदयात्रा के तीसरे एवं अंतिम दिन ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुई। यह यात्रा चौहान प्याऊ, ठाठीपुर, स्वामी विवेकानंद चौराहा, परशुराम चौराहा होते हुए मंगलम गार्डन पर पहुंची। इसके बाद बालभवन में यात्रा के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, प्रेमसिंह राजपूत, सभापति मनोज तोमर, देवेश शर्मा, अभय चौधरी, सुमन शर्मा, मुकेश दुबे, धर्मेंद्र तोमर, अमित जैन, अखिल राजोरिया आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









