जैन मिलन महिला ने मौन प्राणियों के लिए सेवा का कार्य
Nov 11 2025
ग्वालियर। जैन मिलन महिला फालका बाजार शाखा ने एक भावनात्मक और प्रेरणादायी सेवा कार्य किया। हमारी शाखा की वीरांगनाएं परिंदों का औषधालय पहुँचीं यह वह स्थान है जहाँ घायल, बीमार और असहाय पक्षियों की सेवा और चिकित्सा की जाती है। यहाँ पक्षियों को उपचार, देखभाल और स्नेह देकर स्वस्थ किया जाता है, ताकि वे फिर से खुले आकाश में स्वतंत्र उड़ान भर सकें।
शाखा की बहनों ने अपने हाथों से पक्षियों को उड़ाकर उन्हें आजादी का सुख दिया। सभी के मन में सेवा और करुणा का भाव था। हमारी शाखा द्वारा पक्षियों के इलाज हेतु औषधि के लिए सहयोग राशि दान की तथा दाना, ज्वार और चावल भी प्रदान किया गया। परिंदों के औषधालय के संस्थापक डॉ. अक्षय दानी का सम्मान शाखा अध्यक्ष शेफाली तथा इंदु जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाखा की रजनी जैन, रश्मि जैन, संध्या जैन, सुनीता जैन,आशीष जैन, संभव जैन भी उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









