भगवान शालिग्राम और तुलसी मां का हुआ विवाह

Nov 11 2025

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा दीपावली मिलन के अवसर पर तुलसी विवाह संपन्न कराया। इस विवाह का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की परंपराओं को जीवंत रखना, भारतीय संस्कृति की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और समाज में धार्मिक एकता एवं संस्कारों का संदेश फैलाना रहा। 
कार्यक्रम का शुभारंभ लीलाधर मंदिर किला गेट चौराहा से हुआ। जहां से भगवान शालिग्राम जी की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात मिलन गार्डन सेवा नगर पहुंची जहां परंपरागत रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शालिग्राम और तुलसी मां का विवाह संपन्न कराया गया। 
कन्यादान रश्मि अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल ने किया, जबकि भगवान शालिग्राम की ओर से माता ज्योति अग्रवाल और पिता लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने सभी विधि-विधानों के साथ विवाह संपन्न कराया।
समारोह में अग्रकुल महिला समिति की सदस्याओं ने भगवान की पैर पूजाई, ढरकावनी, मंगल गीत और नृत्य-संगीत के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में दीपिका मित्तल, कुसुम मित्तल, नीतू गर्ग, निक्की गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, रितु अग्रवाल, रूमा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, संगीता गुप्ता, वंदना गुप्ता, रिचा गुप्ता, संगीता मंगल, अल्पना अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, मंजू बंसल, सीमा गोयल एवं आरती बंसल आदि उपस्थित रहीं।