सामुदायिक भवन से गौड़ मोहल्ला तक आवागमन होगा सुगम
Nov 10 2025
भितरवार। नगर के वार्ड 2 में सामुदायिक भवन से गौड़ मोहल्ला तक आवागमन सुगम होगा। पिछले कुछ वर्षों से जर्जर पड़े इस मार्ग पर स्थानीय निकाय ने सीसी सडक़ निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। जिसका शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने भूमिपूजन कर किया।
सोमवार को नगर के वार्ड 2 में नगर परिषद द्वारा प्रस्तावित इस सीसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि इस मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ऐसी समस्या को देखते हुए 22 लाख से अधिक की लागत से लगभग 200 मीटर लंबी सीसी सडक़ बनाई जा रही है।
वहीं श्री अग्रवाल ने कहा कि नगर की जनता को सडक़ जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए परिषद द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी समय में निकाय द्वारा नगर विभिन्न वार्डों में सी सी सडक़ें बनवाईं जायेगी। वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में आवश्यक विकास कार्य प्रगति पर है। वहीं उन्होंने निकाय द्वारा आगामी समय कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर सीएमओ रीता कैलशिया, सब इंजीनियर पीयूष गुप्ता, पार्षद ब्रजलता गजब सिंह रावत, बरौआ सरपंच मेघसिंह रावत, पूर्व पार्षद सत्तार खान, युवा भाजपा नेता मोनू रावत आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









