कलश यात्रा के साथ इंद्रदेव महाराज की कथा शुरु
Nov 10 2025
ग्वालियर। इंटक मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराते हुए महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज ने कहा कि भगवान की कथा मन बुद्धि चित्त के दोष को मिटा देती है। कथा से पूर्व सुबह श्याम बाबा मंदिर लाइन नंबर 1 से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें पीतांबर वस्त्र धारी 101 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चली तथा परीक्षित शशि सुधीर शाह एवं दीपा प्रियांशु शाह सिर पर भागवत भगवान की पोथी लेकर चले। इसके अलावा श्रद्धालु नाचते गाते कलश यात्रा में शामिल हुए।
कथा रस की वर्षा करते हुए इंद्रदेव महाराज ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों के आदर्शों पर चलकर आगे बढऩा चाहिए लेकिन ऐसे बुजुर्गों का अनुसरण कदापि न करें जो दुराचरण करते हैं। उन्होंने कहा कि सतयुग में पत्नी पति को परमेश्वर मानती थी लेकिन आज के पति भी परमेश्वर का दर्जा लायक नहीं है। फिर भी नारियों को पति धर्म का पालन करना चाहिए। रावण दुराचारी था फिर भी मंदोदरी ने कभी अपना पति धर्म नहीं छोड़ा।
उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत हमें अपने धर्म का पालन करना सिखाती है। भागवत के मुताबिक कर्म करो और फल को भगवान की इच्छा पर छोड़ दो। घर में यदि एक भी धर्मात्मा होता है वह अपने सभी परिजनों को नरक से निकालकर मुक्त करा देता है। धर्म की सीढी में वह ताकत है जो मनुष्य को सांसारिक कष्टों से मुक्त करा सकती है। भगवान के भजन के बिना संसार स्वप्न के समान हैं। भले ही त्रिवेणी नहा लो लेकिन मन का मैल यदि नहीं धोया तो कोई पुण्य हासिल नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मनुष्य को छोडक़र पेड़ पौधे पक्षी नदियां गाय सभी अपने धर्म का पालन कर रहे हैं. इसलिए कथा की आवश्यकता सिर्फ मनुष्य को है।
इस मौके पर उषा प्रदीप शाह नीलम संजय शाह सुषमा पवन गोयल प्रतिभा अशोक जैन स्मृति विवेक नूपुर नितिन इत्यादि सहित सैकड़ो श्रोता मौजूद रहे। दोपहर चार बजे से सत्संग चैनल पर कथा का सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









