कॉम्बिंग गश्त में 291 वारंटी पकड़े, 342 गुंडे किए चेक
Nov 10 2025
ग्वालियर। पुलिस ने गत रात शहर और देहात में पुलिस की टीमों ने एक साथ बदमाशों, गुंडों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है। यह पुलिस की सर्दी में पहली कॉम्बिंग गश्त की है। कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने 291 वारंटियों को पकडक़र हवालात भेजा है। इनमें से 146 स्थाई व 145 गिरफ्तारी वारंट के आरोपी थे। इसके अलावा 342 पुराने गुंडे, हिस्ट्रीशीटर व अन्य बदमाशों को उनके घर, ठिकाने पर पहुंचकर चेक किया है। कॉम्बिंग गश्त में पकड़े गए सभी बदमाशों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।
सर्दी शुरू होते ही बदमाश अपने घर लौटे थे, लेकिन गत आधी रात पुलिस ने कुंडी खटखटा दी। लगातार पुलिस को चकमा देने वाले बदमाशों ने जब दरवाजे पर पुलिस देखी तो सर्दी में भी पसीना आ गया। पुलिस ने रात भर बदमाशों की धरपकड़ की है।
ग्वालियर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की है। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिले में शहर व देहात अलग-अलग टीम बनाकर बदमाशों को पकडऩे का अभियान चलाया गया है। गत रात 11 बजे एएसपी विदिता डागर, अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर सहित सभी सीएसपी, डीएसपी व एसडीओपी अपने-अपने सर्कल के टीआई व पुलिस जवानों के साथ कॉम्बिंग गश्त में पैदल गश्त किया गया।
पुलिस की टीमों ने उन बदमाशों को टारगेट किया जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस ने पूरी प्लानिंग और घेराबंदी बदमाशों को उनके ठिकाने से उठाना शुरू किया और यह अभियान सुबह 5 बजे तक जारी रहा है।
बैंक, एटीएम भी किए चेक
रात दो बजे एसएसपी धर्मवीर सिंह ने शहर में हो रही कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिए पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 146 स्थाई वारंट, 145 गिरफ्तारी वारंटी तामील कराए गए हैं। साथ ही 179 गुण्डा एवं 163 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना महाराजपुरा, हजीरा, डबरा देहात, बेलगढ़ा में शराब का 1-1 तथा थाना भितरवार में शराब के 2 प्रकरण दर्ज किए गये और थाना आंतरी में सट्टा का 1 प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अलावा 4 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई हैं।
कॉम्बिंग गश्त को लेकर एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है इस तरह की मुहिम महीने में दो बार और त्योहार के मौके पर महीने में तीन-तीन बार चलाते हैं। इस मुहिम का सीधा सा मतलब यह रहता है कि बदमाशों को टटोला जा सके कि वे कर क्या रहे हैं। फरार वारंटियों की भी इस मुहिम में धरपकड़ की जाती है और इस महीने नवंबर में यह पहला पुलिस का ऑपरेशन था। इस ऑपरेशन में करीब तीन सौ वारंटी पकड़े गए। इन सभी की कोर्ट को किसी ने किसी मामले में जरूरत थी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









