चाय पर चर्चा में शामिल हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल
Nov 10 2025
ग्वालियर। ग्वालियर के विकास और बदलाव और राजनीति में परिवारवाद को लेकर युवाओं और वरिष्ठजनों ने वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन हजीरा पर चाय पर चर्चा में उपस्थित प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से प्रश्न किए गए।
चाय पर चर्चा कार्यक्रम के संयोजक हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने बताया कि यह चाय पर चर्चा एक अनोखी और अद्वितीय पहल है। इस चर्चा में सभी वरिष्ठजन, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, मातृशक्ति, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया के साथी एक साथ बैठकर विभिन्न विषयों पर संवाद कर चाय पीते है। इसके अलावा विभिन्न सुझाव और समाधान का भी प्रयास करते हैं।
इस बार चाय पर चर्चा में उपस्थित रहे प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल से ग्वालियर के विकास और बदलाव को लेकर युवाओं और वरिष्ठजनों ने विभिन्न प्रश्न किए गए इसके अलावा राजनीति में परिवारवाद को लेकर भी समाजसेवियों के द्वारा प्रश्न किया गया सभी प्रश्नों के जवाब प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वारा बहुत ही सजगता और सरलता के साथ दिए गए।
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यों के साथ-साथ समाज हित में भी निरंतर सार्थक पहल करने की आवश्यकता है और समाज में बदलाव को लेकर सुझाव और समाधान के लिए प्रयास करना भी जरूरी है और इसी का संगम है चाय विथ हेल्प गुरु। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्यवीर सिंह तोमर द्वारा किया गया। तथा आभार प्रकट उमेश सिंह राजावत द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









