सारस्वत ब्राह्मण सभा का अन्नकूट, दिवाली मिलन समारोह संपन्न

Nov 10 2025

ग्वालियर। सभी ब्राह्मण समाज एक मंच पर एक आवाज में एकत्रित हो इस आगाज के साथ सारस्वत ब्राह्मण सभा ग्वालियर के द्वारा अन्नकूट, दिवाली मिलन समारोह का कार्यक्रम का सत्कार होटल सिटी सेंटर में मुख्य अतिथि डॉक्टर पीके सारस्वत और केके सारस्वत, श्रीमती उर्मिला सारस्वत के अतिथ्यि में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के बाद स्व. मुरलीधर शर्मा और स्व.श्रीमती कृष्णा देवी शर्मा की स्मृति में उनके पुत्र मनोज सारस्वत और पुत्रवधू श्रीमती मीनाक्षी सारस्वत के सहयोग से सारस्वत ब्राह्मण समाज के दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य क्षेत्रों में जैसे गायन, नृत्य, खेल अन्य किसी प्रोफेशनल डिग्री या कोर्स में उपलब्धि प्राप्त और किसी उच्च पद पर स्थान ग्रहण करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।
अन्नकूट, दिवाली मिलन समारोह में  गोपाल सारस्वत, शरद सारस्वत, केके सारस्वत, शैलेंद्र सारस्वत, मनोज सारस्वत, आशीष सारस्वत, कुशाग्र राय सारस्वत, पुरुषोत्तम शर्मा, अजीत सारस्वत, मनीष सारस्वत, भुवनेश्व सारस्वत, वेदप्रकाश सारस्वत, राकेश सारस्वत, पीके सारस्वत, धर्मेंद्र सारस्वत, आरके सारस्वत, श्रीमती निर्मल सारस्वत, श्रीमती आशा सारस्वत, श्रीमती यशोदा सरस्वत, श्रीमती गोल्डी राय सारस्वत, कपिलेश् सारस्वत, गयाप्रसाद सारस्वत, मनोहर लाल शर्मा, नवल किशोर सारस्वत,  बसंत राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सारस्वत द्वारा तथा कार्यक्रम का संचालन शरद सारस्वत द्वारा किया गया।