भाविस परिषद शाखा समर्पण ने किया सम्मानित

Nov 09 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा महाराज बाड़े पोस्ट ऑफिस पर 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का प्रसारण ठीक सुबह 8:30 पर पिछले 7 बर्ष से भी अधिक समय से जो चल रहा है। उसमे राष्ट्रगान परिवार संगठन जिनकी प्रतिदिन उपस्थित होती और राष्ट्रगान परिवार परिवार में जिन बच्चों की भागीदारी रहती है।
उन बच्चों में मुस्कान पाल व देवांस बघेल का जन्मदिन मनाया साथ ही दर्शन पोस्ट के संपादक संतोष गर्ग ओर राष्ट्रगान समिति के बंसत कोडेला का सम्मान मोतियों की माला ओर मोमेंटो डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी बेटी हे तो कल है संस्थापक अध्यक्ष ओर शाखा महिला सहभागिता के मुख्य आतिथ्य मे और राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन ने किया।
इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष महेश धीमान, राष्ट्रगान परिवार के वरिष्ठ मार्गदर्शक पन्नालाल निरंकारी, महेश जैसवाल, अशोक पमनानी, मिडिया प्रभारी कमल रजक, प्रकाशराव मदान, लक्ष्मी नारायण बघेल, नाथू सिंह, भूपेन्द्र प्रेमी, सुरेश अरोरा, महादेव, रवि टिकेकर, सुरेश अरोरा, रामबाबू पाल, हीरालाल जैन के अलावा काफी बच्चे उपस्थित थे।