जेयू के विद्यार्थियों का ने किया जे.बी. मंघाराम फूड प्रा.लि. का भ्रमण
Nov 09 2025
ग्वालियर। कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट, जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसके तहत छात्रों ने जेबी मंघाराम फूड प्रालि ग्वालियर का दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को खाद्य उद्योग के कार्य प्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने बिस्किट निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं जैसे कच्चे माल की जाँच, मिश्रण, बेकिंग, पैकेजिंग तथा गुणवत्ता परीक्षण की जानकारी प्राप्त की। कंपनी द्वारा अपनाए गए अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों और स्वच्छता प्रणाली को देखकर विद्यार्थियों ने व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया।
प्रहलाद (कंपनी ट्रेनर) ने बताया कि जेबी मंघाराम एंड कंपनी की स्थापना वर्ष 1919 में जीवनदास, बलचंद और मंघाराम पमनानी भाइयों द्वारा सुक्कुर (सिंध) में की गई थी। बाद में 1940 के दशक में इसका संचालन ग्वालियर (मप्र) में स्थानांतरित किया गया। वर्ष 1951 में यहां नया कारखाना स्थापित हुआ और 1950 के दशक में यह एशिया की सबसे बड़ी बिस्किट निर्माता कंपनी बन गई।
वर्ष 1983 में कंपनी का अधिग्रहण ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा किया गया। वर्तमान में ग्वालियर स्थित यह इकाई ब्रिटानिया के अंतर्गत बोर्बन, 50-50, मिल्क बिकीस जैसे लोकप्रिय बिस्किट का उत्पादन करती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









