लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 50वीं जयंती पर यूनिटी मार्च निकाला
Nov 09 2025
ग्वालियर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सांसद भारत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में गजराराजा मेडिकल परिसर से यूनिटी मार्च निकाला गया। मार्च से पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी शहरवासियों को एकता की शपथ दिलाई, साथ ही वंदेमातरम् का गायन कर यात्रा का शुभारंभ किया।
कटोराताल चौराहे पर सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य भाजपा नेताओं एवं शहरवासियों ने स्व. शीतला सहाय प्रतिमा की पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद यह मार्च हॉस्पिटल रोड, नया बाजार चौराहा, हुजरात, रॉक्सी पुल व महावीर भवन होते हुए नेहरू पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ।
थीम रोड पर यूनिटी मार्च को संबोधित करते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहाकि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश का एकीकरण करने के लिए भूमिका निभाई। 5 दिसंबर 1948 को सरदार पटेल ने जिस कॉलेज का उद्घाटन किया आज उसी कॉलेज परिसर से यूनिटी मार्च निकाला जा रहा है। आजादी के बाद 562 रियासतों का एकीकरण करने का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कर भारत को एक राष्ट्र बनाया। अगर पटेल ने रियासतों का एकीकरण नहीं किया होता तब भारत का यह नक्शा नहीं होगा, और ना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होता।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा देश की एकता, एकात्मता और देश की मजबूती के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल ने काम किया है यह बात निश्चित रूप से देश के सामने आना चाहिए। देश जब आजाद हुआ हमारा देश अनेक रियासतों में बटा हुआ था, कुछ रियासत्प्त ऐसी थी स्वतंत्र रहने की पक्षधर थीं। ऐसे समय में सरदार पटेल का निश्चय काम आया, उन्होंने टेढ़ी उंगली कर हैदराबाद के निजाम को भी सीधा कर देश में मिलाने का काम किया।
यूनिटी मार्च का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर शहरवासियों द्वारा स्वागत किया गया, साथ ही यूनिटी मार्च में चल रहे हजारों लोगों को पीने का पानी आदि की जगह-जगह पर शहरवासियों द्वारा व्यवस्था की गई थी।
यूनिटी मार्च में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, विवेक शेजवलकर, माया सिंह, ध्यानेंद्र सिंह, मुन्नालाल गोयल, जयसिंह कुशवाह, अभय चौधरी, समीक्षा गुप्ता, खुशबू गुप्ता, रामू तोमर, राकेश जादौन, गंगाराम बघेल, राजेश दुबे, राजू सेठ, विकास साहू, न्याज मोहम्मद, भारत शाक्य, परवेज खान, अली मोहम्मद, विनोद शर्मा, बचोला गुर्जर नवीन चौधरी,जवाहर प्रजापति आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









