विमानतल पर अवधेशानंद गिरि का हुआ स्वागत

Nov 09 2025

ग्वालियर। श्रीमद् परमहंस जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज का ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल आगमन पर विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अगवानी कर शॉल, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। अवधेशानंद जी ने आशीर्वाद देते हुए देश एवं प्रदेश तथा ग्वालियर एवं चंबल संभाग के नागरिकों के लिए उन्नति की शुभकामनाएं दी। वे दंदरौआ धाम मंदिर में होने वाली श्रीराम कथा के लिए आए हैं।
इस अवसर पर गंगादास की शाला के महंत रामदास महाराज, मंत्री राकेश शुक्ला, सूबेदार सिंह राजोधा,  अशोक जादौन, देवेश शर्मा, चंद्र प्रकाश शिवहरे, दीपक शर्मा, भगवती शुक्ला, विवेक शर्मा, अरविंद शर्मा, बलराम शर्मा, धर्मवीर सिंह गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह निगोते, शिवसिंह बघेल, सुभाष शर्मा, अर्पित भार्गव, हर्ष श्रीवास्तव संगम भार्गव, अमरीश शर्मा, अखंड अग्रवाल आदि मौजूद रहे।