कारखाने में तीसरी बार चोरी, 50 हजार का सामान गायब, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
Nov 09 2025
डबरा। ग्वालियर दतिया रोड स्थित एक ट्राली बनाने के कारखाने में तीसरी बार चोरी की वारदात हुई है। चोर लगभग 50 हजार रुपए मूल्य के वेल्डिंग वायर और अन्य सामान चुरा ले गए। यह पूरी घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बीती रात, एक अज्ञात चोर दीवार फांदकर कारखाने में घुसा। उसने सावधानीपूर्वक सामान देखा और वेल्डिंग मशीनों के तार सहित अन्य कीमती वस्तुएं चुरा लीं, जिनकी कीमत 50 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है।
कारखाने के संचालक नरेश को सुबह गोदाम पहुंचने पर चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद डायल 112 और सिटी थाने का बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
संचालक नरेश ने बताया कि उनके कारखाने में यह तीसरी चोरी है। उन्होंने पहले भी दो बार पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बार भी 50 हजार रुपए से अधिक का सामान चोरी हुआ है और चोर का चेहरा सीसीटीवी में स्पष्ट है। उन्होंने पुलिस को फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं।
इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चोर की पहचान के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही उसका पता लगाकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









