मासिक इंगित काव्य गोष्ठी में हुई काव्य प्रस्तुतियां

Nov 09 2025

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा द्वारा प्रतिमाह आयोजित होने वाली मासिक इंगित काव्य गोष्ठी का आयोजन नई सडक़ स्थित माधव महाविद्यालय के किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावबोध एवं सामयिक आदि विषयों पर मौलिक काव्य रचनाओं की प्रस्तुति हुई।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार विजय कृष्ण योगी ने की। मुख्य अतिथि साहित्यकार राजकिशोर वाजपेयी अभय, सारस्वत अतिथि डॉ सुधीर चतुर्वेदी, साहित्यकार कुंदा जोगलेकर मंचासीन रहीं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राम चरण रुचिर ने किया।
प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।सरस्वती वंदना कविता उपाध्याय ने प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत राम चरण "रुचिर" ने किया। इसके पश्चात् कविताओं की उत्कृष्ट प्रस्तुति हुई।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में डॉ. सुधीर चतुर्वेदी, कुंदा जोगलेकर, राज किशोर वाजपेयी अभय, विजय कृष्ण योगी, सहित अन्य कवियों में अमर सिंह यादव, रवि प्रकाश कामिल, संचालक रामचरण रुचिर, राजेश अवस्थी लावा, पुष्पा मिश्रा आनंद, कविता उपाध्याय, रश्मि राठौड़ झील, श्वेता गर्ग स्वाति, विनीता मोघे, शिमला लक्ष्मी प्रिया, माला श्रीवास्तव, विजय शंकर श्रीवास्तव, गोपाल दंडौतिया आदि ने सुंदर एवं उत्कृष्ट काव्यपाठ किया।