मेडीकल टीचिंग में मानवीयता और तकनीक दोनों का ध्यान रखें: डा. पीयूष गुप्ता
Nov 09 2025
ग्वालियर। चिकित्सा शिक्षा का उददेश्य केवल ज्ञान देना ही नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से संवेदनशील और नैतिक चिकित्सक भी तैयार करना है। आज मेडीकल टीचिंग को मानवीयता और तकनीक के बीच संतुलन बनाना भी सिखना होगा। यह विचार यूनिवर्सिटी आफ कालेज आफ मेडीकल साइंसेज के पूर्व डीन प्रख्यात चिकित्सक प्रो. पियूष गुप्ता ने व्यक्त किये। वह ग्वालियर में आयोजित 12वें राष्ट्रीय चिकित्सा शिक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
ग्वालियर के कैंसर हास्पिटल सभागार में शिक्षा सम्मेलन में देशभर से चिकित्सा शिक्षाविद और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का आयोजन गजराराजा मेडीकल कालेज, बालरोग विभाग एवं ग्वालियर एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
डा. गुप्ता ने चिकित्सकों से आव्हान किया कि वह मानवीयता को सर्वोपरि स्थान दें और विश्वभर की नवीनतम चिकित्सा तकनीकों को अपनाये और अपने चिकित्सा छात्रों को भी इसका ज्ञान दें, ताकि मानवीयता की सेवा हो सकें।
इस मौके पर आयोजन अध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय गौड़ ने कहा कि मप्र में पहली बार इस स्तर का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ है। ग्वालियर को यह जिम्मेदारी लंबे समय के प्रयास और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से चिकित्सा शिक्षा में नये परिणाम सामने आएंगे। वहीं आयोजन सचिव डॉ. सात्विक सी. बंसल ने बताया कि सम्मेलन में देशभर से 25 से अधिक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इसके अलावा बालरोग चिकित्सा के भविष्य के चिकित्सा भी इसमे अपना ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जरूरी है। समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. योगेश पारिख एवं डॉ. हरीश पेमडे, डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. सीपी बंसल ने कहा कि नया युग कम्प्यूटर क्रांति और एआई का युग है। इसीलिये हमे चिकित्सा शिक्षा व उपचार में नई तकनीकों को गंभीरता से अपनाना होगा। लेकिन हमारा उददेश्य मानव की सेवा सबसे पहले होना चाहिये।
सम्मेलन में डॉ. थंगावेलु एस. ने चिकित्सा शिक्षा के बदलते स्वरूप पर प्रेरक विचार रखे। सम्मेलन में पोस्टर और मौखिक प्रस्तुतियों में युवा फैकल्टी और पीजी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्वालियर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास, सचिव डॉ. करुणेश जोली पिपरिया और मीडिया प्रभारी डॉ. विनीेत चतुर्वेदी ने बताया कि इस आयोजन में शहर के निजी बाल रोग विशेषज्ञों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे "अकादमिक एकता का उत्सव" बना दिया।
इस मौके पर डॉ. आरकेएस धाकड़, डॉ. सुधीर सक्सेना, डा. रश्मि गुप्ता, डा. आरडी दत्ता, डा. जेसी गर्ग, डा. दीपक मंगल, डा. राहुल सप्रा आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. रवि अम्बे ने किया। अंत में आभार डा. सात्विक सी. बंसल ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









