ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी नातिन व नानी की मौत, नाना की हालत नाजुक
Nov 09 2025
ग्वालियर। डबरा में बायपास हाईवे पर सहराई पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया था। हादसे में सात वर्षीय नातिन के साथ उसके नाना-नानी गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के तुरंत बाद मासूम की मौत हो गई थी, जबकि 55 वर्षीय नानी ने रविवार ेको इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
नानी हादसे के बाद से ही बेहोश थीं और वेंटिलेटर पर जीवन के लिए संघर्ष कर रही थीं। यह हादसा ग्वालियर-डबरा-झांसी हाइवे पर हुआ था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे में घायल मासूम के नाना की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर के लक्ष्मीगंज निवासी जंडेल सिंह परिहार बाइक से दतिया के इंदरगढ़ के लिए निकले थे। उनके साथ पत्नी लता परिहार और सात वर्षीय नातिन निवृति भी थी। तीनों को एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होना था।
जब वे ग्वालियर-झांसी हाइवे पर डबरा के सहराई पुल के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डबरा सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
डबरा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने सात वर्षीय निवृति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नाना-नानी की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को ग्वालियर के जेएएच ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद से लता परिहार बेहोश थीं और वेंटिलेटर पर रखी गई थीं। रविवार को जेएएच के ग्रुप के न्यूरोसर्जरी वार्ड में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को डबरा पुलिस ने ग्वालियर पहुंचकर शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। हादसे में घायल नाना जंडेल सिंह की हालत अभी भी गंभीर है। उनके चेहरे, जबड़े और सिर में गंभीर चोटें हैं।
बताया गया है कि मासूम निवृति के माता-पिता का तलाक हो चुका था। इसके बाद वह अपने नाना-नानी के साथ ही रहती थी। जंडेल सिंह ने स्कूल से उसे छुट्टी दिलाकर कार्यक्रम में साथ ले गए थे। संयोग से उसी स्कूल में उसकी मां भी शिक्षिका है। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि वह और उसकी नानी अब कभी वापस नहीं लौटेंगी।
डबरा सिटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल मासूम के बाद उसकी नानी की भी रविवार को मौत हो गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









