बजरंग भक्त मंडल ने आज की 700 किलो हरे चारे की सेवा

Nov 09 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा निरंतर 6 वर्षों से प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में रविवार को जनकताल स्थित गौशाला में अपने सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से 700 किलो हरे चारे की सेवा की गई। 
मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि आज की गौसेवा शालिनी त्रिपाठी, अंकित तिवारी, कपिल अग्रवाल, नमन अवस्थी, संजय श्रीवास्तव, गंधर्व बाथम, राकेश बंसल, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे के सहयोग से की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, हरीश राठौर, राजीव जादौन, शरद पाल,दीपक शर्मा, भावना मोहिले, दीपक सिंघल, विशाल गर्ग, संतोष शिवहरे आदि सदस्य उपस्थित थे।