पंचकल्याणक जिनशासन प्रभावना बाइक रैली निकलेगी आज,पीले चावल देकर आमंत्रण
Nov 08 2025
ग्वालियर। शहर के इतिहास में पहली बार अयोध्या नगरी फूलबाग मैदान मे 11 नवंबर से शुरू होने वाले आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के मंगल सानिध्य में श्री चौबीसी तीर्थंकर जिनबिम्ब पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव के नगदीक आते ही जैन समाज के लोग अलग अलग क्षेत्रों के जैन मंदिरों में भगवान के माता पिता की गोद भराई ओर घरों में तीर्थंकर की प्रतिमाओं की आगवानी के साथ तिलक दान ओर बधाइयां की गूंज हर जगह सुनाई दे रही है। वही घर घर पहुंचकर महिलाएं पीले चावल देकर पंचकल्याणक महोत्सव का आमंत्रण दे रही हैं।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुबल सागर महाराज के द्वारा पंचकल्याणक के लिए आई तीर्थंकर प्रतिमाओं को प्राण प्रतिष्ठा करने से पहले जैन समाज के लोग दूल्हे बने भगवान की प्रतिमाओं को ढोल ताशे के साथ अपने अपने घरों में ले जाकर महिलाएं ढोलक की थाप पर भजन कीर्तन के साथ नृत्य कर बधाईयां गा रही हैं। वही महिलाएं और पुरुष दूल्हे बनीं प्रतिमाओं का तिलक दान कर रहे।
जैन समाज की महिलाएं हर क्षेत्र में मुरार, लश्कर, उपनगर, थाटीपुर सहित सकल जैन समाज के हर व्यक्ति के घर तक पहुंचकर पंचकल्याणक महोत्सव का आमंत्रण पीले चावल देकर कर रही हैं। वही जैन समाज के हर एक एक घरों में पचरंगी जैन ध्वजा झंडे लगवाए जा रहे हैं। वही महिलाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों कर रही है।
युवा जैन मिलन नेमीनाथ और जैन एकता संघ के द्वारा 9 नववर रविवार सुबह 10 बजे से महावीर स्वामी कीर्ति स्तंभ ओल्ड हाईकोर्ट गिर्राज मंदिर के पास से पंचकल्याणक जिनशासन प्रभावना रैली आचार्य श्री सुबल सागर महाराज के सानिध्य में जैन ध्वजा दिखाकर प्रारंभ की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









