जेठ ने विधवा बहू द्वारा निकाह से इनकार करने पर एसिड फेंका, आरोपी पकड़ा
Nov 08 2025
ग्वालियर। एक विधवा महिला पर उसके जेठ ने एसिड से हमला कर दिया। मामला कम्पू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा का है। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी जेठ मुशीर खां घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी जेठ को पकड़ लिया है। शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मुशीर खां अपनी विधवा बहू तराना पत्नी स्व. बल्लू खान पर गलत निगाह रखता था और निकाह करने का दबाव बना रहा था। महिला के पति की 10 महीने पहले मौत हो चुकी है। शुरुआत में विधवा बहू ने निकाह के लिए सहमति दे दी थी, लेकिन जेठ की नशे की आदत के कारण पिछले महीने उसने निकाह करने से इनकार कर दिया। इस इनकार के बाद जेठ मुशीर खां नाराज हो गया था।
नाराज जेठ मुशीर खां ने महिला पर एसिड फेंका, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। एसिड उसकी आंखों में चला गया, जिसके कारण उसे देखने में भी तकलीफ हो रही है। महिला के हाथ-पैर भी झुलस गए हैं। घटना के बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी मुशीर खां को पकड़ लिया।
बतादें आरोपी मुशीर खां शराब पीने का आदी है। शराब की लत के कारण ही उसकी पत्नी उसे छोडक़र चली गई है। इसके बाद से अकेला रह रहा मुशीर अपने छोटे भाई की पत्नी पर गलत नजर रख रहा था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









