कैट की मेला बचाओ जनसभा 18 को
Nov 08 2025
ग्वालियर। कॉन्फेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 120 साल पुराने ग्वालियर व्यापार मेले को विकसित करने एवं आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए व्यापारियों की बैठक माधव मंगल गार्डन जयेन्द्रगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के पूर्व संचालक पारस जैन ने की।
बैठक में ऑटोमोबाइल व्यवसायी हरिकांत समाधिया ने कहा कि ऑटोमोबाइल पर मिलने वाली आरटीओ छूट का नोटीफिकेशन अगर नवम्बर तक आ जाता है, तो व्यपारियों को दुकानें लगाने में सुविधा होगी। मेला दुकानदार संघ के सचिव महेश मुद्गल ने मेले के इतिहास को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि यह मेला मूंगफली बेचने वाले से लेकर कार बेचने वाले तक का मेला है, इसलिए इस मेले का संरक्षण और आधुनिक विकास आवश्यक है। इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी नवीन माहेश्वरी ने ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण को गठन की बात की। अगर शीघ्र ही प्राधिकरण का गठन होता है तो एक नियम-कायदे के तहत मेला संचालित होगा।
मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया ने कहा कि हर दुकानदार को दुकान मिले और ई-टेण्डरिंग समाप्त हो, इसके लिए हम सडक़ों पर आंदोलन कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि कैट इसमें हमारी मदद करेगा। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने ग्वालियर व्यापार मेले के विकास पर कैट का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया और कहा कि अब 120 साल पुरानी धरोहर को बचाने के लिए व्यापारी एवं आम जनता को एक जन आंदोलन की जरूरत है और इस जन आंदोलन की शुरुआत 18 नवम्बर को इंदरगंज चौराहे पर जन सभा के साथ की जायेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









