अग्रकुल महिला समिति द्वारा तुलसी विवाह 10 नवंबर को
Nov 08 2025
ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा इस वर्ष भी तुलसी विवाह का आयोजन 10 नवंबर को मिलन गार्डन में संपन्न होगा। विवाह से पहले भगवान शालिग्राम एवं तुलसी मैया जी की गोद भराई की गई।
शालिग्राम भगवान के माता-पिता ज्योति अग्रवाल एवं लक्ष्मी नारायण अग्रवाल बने वहीं तुलसी मैया के माता-पिता रश्मि अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल बने। दोनों के माता-पिताओं ने भगवान शालिग्राम का टीका एवं तुलसी मैया की गोद भरी उसके बाद हल्दी एवं मेहंदी का कार्यक्रम हुआ तेल चढ़ाया गया लेडीज संगीत सभी संयोजकाओं द्वारा आयोजित किया गया।
इस मौके पर आरती बंसल, दीपिका मित्तल, कुसुम मित्तल, नीतू गर्ग निक्की गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, रितु अग्रवाल, रूमा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, संगीता गुप्ता, वंदना गुप्ता, रिचा गुप्ता, संगीता मंगल, अल्पना अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, मंजू बंसल, सीमा गोयल आदि उपस्थित थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









