राज्य स्तरीय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता में इंदौर संभाग बना चैंपियन
Nov 07 2025
ग्वालियर। शासकीय केआरजी कॉलेज के क्रीड़ा विभाग की राज्य स्तरीय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता में इंदौर संभाग की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में इंदौर की टीम ने ग्वालियर संभाग को 46-32 से शिकस्त देकर विजयी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यहां बतादें कि प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 हजार रुपए देने और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलवाने की घोषणा की थी।
महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी मनोहर कटारिया ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. राजकुमार आचार्य थे। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, डॉ. केशव सिंह गुर्जर एवं अरविंद रघुवंशी थे। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच ग्वालियर व छिन्दवाड़ा के मध्य खेला गया, जिसे ग्वालियर ने छिंदवाड़ा को 27-22 से पराजित किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच जबलपुर व इन्दौर के मध्य खेला गया, जिसे इन्दौर ने जबलपुर को 44-29 से हराया। इसके बाद फाइनल मैच ग्वालियर व इन्दौर के मध्य खेला गया। जिसे इन्दौर ने ग्वालियर को 46-32 से मात दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार आचार्य ने छात्राओं को अच्छे खेल के लिये प्रोत्साहित किया। साथ ही विजेता एवं उप विजेता ग्वालियर संभाग टीम को ट्राफी प्रदान की। वहीं विजेता टीम के बेस्ट खिलाड़ी गुगुन अग्रवाल एवं उप विजेता टीम की खुशबू अग्रवाल को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा फीफा रैफरी विदुषी पाठक का अभिनन्दन किया।
अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव व क्रीड़ा अधिकारी मनोहर कटारिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन क्रीड़ा समिति की संयोजक डॉ. कृष्णा सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ. लखविन्दर सिंह, डॉ. केके तिवारी, डॉ. ग्रेस बिहारी, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. आरजी आर्य, डॉ. एलएन आर्य, डॉ. रवि दीक्षित, डॉ. त्रिलोक चाहर, डॉ. हरेन्द्र सिंह सिकरवार, डॉ. अनुराग पाठक, डॉ. प्रमोद नरवरिया, डॉ. सुदीप सिंह यादव, डॉ. पंकज आर्य, डॉ. दिवाकार पाल, डॉ. उमेश राजपूत, डॉ. राजेन्द्र दुबे, डॉ. हरपाल सिंह चौहान, डॉ. जीपीएस चक, डॉ. सुधा कुशवाह, डॉ. आनन्द सिंह, डॉ. राघवेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. आरबी रैपुरिया आदि उपस्थित रहे।
क्रीड़ा अधिकारी मनोहर कटारिया ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में भोपाल, सागर, जबलपुर, इंदौर, रीवा, उज्जैन, छतरपुर, खरगोन, शहडोल, ग्वालियर, छिन्दवाड़ा एवं गुना की टीमें शामिल हुईं। जिसमें सभी मैच नॉक आउट खेले गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









