आचार्यश्री ने फूलबाग मैदान बन रही अयोध्या नगरी का निरीक्षण किया

Nov 07 2025

ग्वालियर। फूलबाग मैदान अयोध्या नगरी में 11 से 16 नवंबर छह दिन चलने वाले चौबीसी जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव के लिए शुक्रवार को सुबह भक्तों के साथ आचार्यश्री सुबल सागर महाराज और मुनिराज ससंघ ने फूलबाग स्थित दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र गोपाचल पर्वत पर पहुंचकर विराजित भगवान पार्श्वनाथ बाबा सहित क्षेत्र के देवी देवताओं को शामिल होने का आह्वान किया। 
ग्वालियर के इतिहास में प्रथम बार 11 से 16 नवंबर तक श्री चौबीसी पंचकल्याणक जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री सुबल सागर महाराज और मुनिराजों के मंगल सानिध्य में जैन सिद्धक्षेत्र गोपाचल पर्वत पर विराजित 42 फुट ऊंची पद्मासन भगवान पार्श्वनाथ का भक्तों ने जयकारों के साथ अभिषेक व शांतिधारा की।
 वही सुबह आचार्यश्री सुबल सागर महाराज ससंघ आयोजन समिति के साथ फूलबाग मैदान अयोध्या नगरी की तैयारियों का निरक्षण किया। महोत्सव में अनुष्ठान होने वाले मंच की तैयारी के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंडाल में बैठने व्यवस्था ओर भोजन अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।