युवराज सिंह चौहान को पीएचडी की उपाधि

Nov 07 2025

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा द्वारा शोधार्थी युवराज सिंह चौहान को डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध नगर पालिक निगम ग्वालियर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों में स्वास्थ्य प्रथाओं के ज्ञान पर सर्वेक्षण विषय पर डॉ. प्रमोद कुमार दास के निर्देशन में पूर्ण किया है।
चौहान ने अपने शोध में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान, व्यवहार एवं जागरूकता का गहन सर्वेक्षण कर महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रस्तुत किए हैं। युवराज सिंह चौहान निगम उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान एवं डॉ. वंदना सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राध्यापकों, सहपाठियों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।