राजा बाक्षर के मंदिरों में मनाया दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव

Nov 07 2025

ग्वालियर। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बने राजा बाक्षर की दरगाहों में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। दरगाह के महंत तरुण सूर्यवंशी ने बताया कि सुबह से ही अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थी। सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे बाबा का रुद्राभिषेक किया गया वहीं शाम को संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात्रि 9 बजे बाबा की महाआरती के साथ अन्नकूट महोत्सव का भंडारा प्रारंभ हुआ जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
तरुण सूर्यवंशी ने बताया कि इस दरगाह में समय-समय पर हिंदू मुस्लिम त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वहीं निम्बालकर की गोठ में मैं भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया एवं बाबा को छप्पन भोग चढ़ाया गया।