गुरु नानकदेव के अवतरण दिवस पर धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन
Nov 05 2025
भितरवार। सिख समाज के पहले गुरु गुरुनानक देव महाराज का अवतरण दिवस नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में कीर्तन सजा जिसमें रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया वहीं सिख समाज ने नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला। जिसमें चल रहे पंच प्यारों का नगर के लोगों ने स्वागत किया।
श्री गुरु नानक देव के 556वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को धूमधाम के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। रथ में पंच प्यारों श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की फूलों से सजी पालकी थी। पालकी जहां-जहां से निकली उधर माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ काफी संख्या में एकत्रित हो गई। श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर गुरु को नमन किया और प्रसाद लिया। वहीं नगर के प्रमुख मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत कर स्वल्पाहार और शर्बत पान कराया। वहीं गुरुनानक मान्यता के अनुसार कीर्तन दरबार सजाकर गुरु की महिमा का बखान करते हुए बताया गया। कि वे सत्य कवि एवं सच्चे समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज को सुधारने का हर संभव प्रयास किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









