अब नगर निगम आमजनों के सहयोग से जनकताल की सफाई कराएगा
Nov 05 2025
ग्वालियर। नगर निगम शुक्रवार से जनकताल की सफाई करने का अभियान प्रांरभ करने जा रहा है। नगर निगम के अपर आयुक्त स्वच्छता टी. प्रतीक राव ने बुधवार को जनकताल का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम के कर्मचारी इसकी प्रारंभिक सफाई कार्य प्रारंभ करें। साथ ही शुक्रवार को सुबह 7 बजे से श्रमदान अभियान चलाया जाए, इसमें इच्छुक नागरिक एवं संस्थाएं भाग लें सकती हैं।
इसके साथ ही अपर आयक्त ने कचरा वाहन चालकों एवं संग्रहण कार्य में लापरवाही बरतने वाले चालकों, सुरवाईजरों एवं सहायकों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं।
जनकताल में गंदगी की भरमार है, पूरे जलाशय को जलकुंभी एवं कचरे ने ढक लिया है। इसके कारण इस जलाशय के अंदर रहने वाले जलीय जीवों के जीवन पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। वहीं दीपावली की सफाई में लोगों के घरों से निकलने वाली पूजन सामग्री को भी लोगों ने जनकंताल में डाल दिया है। इसमें काफी सारी पॉलीथिन भी हैं जिसके कारण वहां पर प्रदूषण भी हो रहा है।
अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने जनकताल का निरीक्षण किया, और सफाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर, जलालपुर स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि कचरा वाहन चालकों एवं संग्रहण कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की सूची बनाई जाए। जिससे उन्हें दण्डित किया जा सके, साथ ही बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
भारत में प्राचीन काल से है ऋषि परंपरा, दद्दा जी से मिलना मेरा सौभाग्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों के खाते में भावांतर की राशि करेंगे अंतरित
लाड़ली बहना योजना, सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प
एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल
मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत है निवेशकों का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश को बनाएंगे हरित ऊर्जा का हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आराध्या पोरवाल ने जीती जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप-2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय को किया नमन
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गौवंश एवं पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश पुलिस की चोर और ठग गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई
ट्रांसको का हाई-टेक कदम — ई.एच.टी. लाइनों पर पक्षियों की सुरक्षा के लिए नया अभियान
नेशनल लोक अदालत 13 दिसंबर को, बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते
400 के.वी. सबस्टेशन इंदौर में घुसे तेंदुए को बहादुरी से पकड़ा
भावांतर योजना में आज बढ़कर 4077 रुपए मॉडल रेट जारी
अंतर्राष्ट्रीय श्रीमद्भगवद् गीता ज्ञान प्रतियोगिता के लिये पंजीयन प्रारंभ
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेश के स्कूलों में होंगे आयोजन
मंत्री श्री पटेल की पहल पर मनरेगा अभियंता संघ की हड़ताल समाप्त
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









