गुरुनानक देव के जीवन और शिक्षा पर डाला प्रकाश
Nov 05 2025
ग्वालियर। सिख धर्म के प्रथम गुरु और सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व बुधवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में फूलबाग स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा में कार्यक्रम हुआ। फूलबाग गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब जी का विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों ने मधुर शब्द कीर्तन प्रस्तुत किए। गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर आधारित कीर्तन और कथा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। गुरुद्वारे में गूंजते वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के जयकारों से वातावरण पवित्र हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी ने समाज में समानता, भाईचारा और मानवता के मूल्यों को स्थापित किया। उन्होंने जात-पात, भेदभाव और अंधविश्वास का विरोध करते हुए एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहां सभी लोग एक समान हों।
गुरुद्वारे में लंगर की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। सेवा भाव से ओत-प्रोत संगतों ने स्वयंसेवा करते हुए श्रद्धालुओं को भोजन, जल और अन्य सुविधाएं प्रदान कीं। लंगर में शहर के हर वर्ग और धर्म के लोगों की सहभागिता ने गुरु नानक देव जी के सरबत दा भला (सभी के कल्याण) के संदेश को साकार कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









