इंद्रदेव सरस्वती की भागवत कथा 10 से

Nov 05 2025

ग्वालियर। संत विद्यावाचस्पति महामंडलेश्वर इंद्रदेव सरस्वती महाराज 10 नवंबर से इंटक मैदान में दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे। मुख्य यजमान शशि सुधीर शाह एवं दीपा प्रियांशु शाह विद्यार्थ शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा 10 नवंबर से आरंभ होकर 16 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा से पूर्व 10 नवंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो खाटू श्याम मंदिर लाइन नंबर 1 से आरंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल इंटक मैदान पहुंचेगी।
उषा प्रदीप शाह नीलम संजय शाह सुषमा पवन गोयल प्रतिभा अशोक जैन स्मृति विवेक नूपुर नितिन इत्यादि ने समूचे शहर के धर्म प्रेमी बंधुओ से अमृत कथा का श्रवण लाभ लेने की अपील की है।