अग्रवाल नवयुवक संघ के अन्नकूट में मयूर नृत्य ने मोहा मन

Nov 04 2025

ग्वालियर। अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन जीवायएमसी ग्राउंड पर किया गया। इस अवसर पर आगरा से आई मंडली ने भजनों पर अद्भुत नृत्य की प्रस्तुति दी। राधा कृष्ण बने कलाकारों ने मयूर नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही महिला एवं बच्चों के लिए सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित हुए। 
अग्रवाल नवयुवक संघ के अजय गोयल, सुनील गर्ग, मनोज सरावगी, मनोज गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग दो हजार से अधिक अग्रबंधुओं ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में विजय गोयल,  दीपक अग्रवाल,  संदीप नारायण अग्रवाल, पवन गर्ग, मुकेश सांघी, अशोक गर्ग, रामबाबू अग्रवाल, राजकुमार बिंदल, हीरा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।