मेला दफ्तर पर व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन, सचिव ने 7 नवंबर का समय मांगा धरना स्थगित
Nov 03 2025
ग्वालियर। पिछले कई वर्ष से नियमित रूप से ग्वालियर मेला में दुकानें लगाते आ रहे छोटे मझौले दुकानदारों की दुकानों पर कैंची चलाकर मनचाहे अपने लोगों को आवंटित करने की रची जा रही व्यापार विरोधी साजिशों, मेला के पोर्टल से पुराने दुकानदारों के नाम गायब करने, पोर्टल की गड़बड़ी के चलते नोड्यूज के बाद भी पुराने दुकानदारों के आवेदन स्वीकार न होने एवं इन विपरीत हालात के चलते पुराने दुकानदारों के आवेदन स्वीकार न होने जैसी समस्याओं से नाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ एवं मेला दुकानदार कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में मेला व्यापारी प्राधिकरण गेट पर टैंट तंबू लगाकर धरने पर बैठ गए।
मेला व्यापारियों की आक्रोष भरी गूंज तत्काल ही मेला प्राधिकरण प्रशासन तक पहुंच गई। मेला प्राधिकरण के सचिव सुनील बाबू त्रिपाठी ने सभा कक्ष में व्यापारी नेताओं को बुलाकर उनकी समस्याओं, मांगों एवं ऑनलाइन आवेदन में आ रही परेशानियों को सिलसिलेवार ढंग से सुना एवं दृढ़ भरोसा दिया कि मेला प्राधिकरण व्यापारियों की इन सभी समस्याओं एवं मांगों के प्रति गंभीर है, मेला व्यापारी धैर्य रखें, एक भी पुराने दुकानदार की दुकान नहीं छिनेगी एवं एक भी पात्र दुकानदार को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।
मेला प्राधिकरण ने धरने पर बैठे व्यापारी बंधुओं से सात नवंबर तक का समय मांगते हुए कहा कि इस तारीख तक मेला पोर्टल पर पिछले वर्ष दुकानें लगाने वाले सभी पात्र दुकानदारों के नाम दिखने लगेंगे। नोड्यूज कराने वाले दुकानदार इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवंटन कर सकेंगे।
मेला प्राधिकरण की ओर से यह भी आश्वस्त किया गया कि छोटे बड़े मझौले दुकानदारों को ऑक्शन से मुक्त रखा गया है, पिछले साल के सभी आवेदक दुकानदारों को आवंटन पूर्ण होने के पश्चात भी यदि दुकानें बची रहती हैं तो वैकल्पिक स्थिति में पहले आओ पहले पाओ अपनाया जा सकता है।
श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया, महेश मुदगल, उमेश उप्पल, अनिल पुनियानी, जगदीश उपाध्याय, अनुज गुर्जर, बलवीर सिंह खटीक, हरिकांत समाधिया, पंडित विजय कब्जू, रफन खान, कमल सिंह जादौन आदि ने मेला सचिव द्वारा दिए इन आश्वासनों पर धरने पर बैठे मेला व्यापारियों की राय जानी। सभी की सहमति से यह तय किया गया कि संघर्ष को जारी रखा जाए लेकिन ताजा आश्वासनों पर भरोसा करते हुए मेला प्राधिकरण को 7 नवंबर तक का समय और दिया जाए। मेला प्राधिकरण के वादे के अनुरूप सकारात्मक रीति नीति की आशा लगाते हुए मेला व्यापारी संघ एवं मेला दुकानदार कल्याण समिति ने सात नवंबर तक के लिए अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है।
धरना प्रदर्शन में सुरेश हिरयानी, अनिल शर्मा, संजू तोमर, पप्पू शिवहरे, श्याम गुप्ता, रिजवान, गिर्राज शर्मा, बब्बन सेंगर आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









