प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता संपन्न

Nov 03 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण प्रकल्प प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन 2 नवम्बर को संस्कृति शाखा के आतिथ्य में शीतला सहाय सभागार में सम्पन्न हुई।
प्रांतीय संयोजक मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का सुधीर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सुश्री संदीपा मल्होत्रा, डॉ. बीआर श्रीवास्तव, अमित जैन, नीरज अग्रवाल एवं निधि गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में मध्य भारत उत्तर प्रांत की 16 टीमों ने एवं कनिष्ठ वर्ग में 14 टीमों ने प्रतिभाग लिया। प्रतियोगिता कार्यक्रम निधि गर्ग एवं कपिल भाटिया एवं उनके सहयोगियों द्वारा डिजिटल माध्यम से आयोजित की गई।
परिणामों की घोषणा पर्यवेक्षक सुश्री संदीपा मल्होत्रा ने की जिसमें वरिष्ठ वर्ग में गुना शाखा की एसएल मेमोरियल स्कूल गुना की राधिका रघुवंशी एवं रोहित दोहरे ने प्रथम स्थान, शाखा विवेकानंद ग्वालियर के आरकेवीएम स्कूल के राम शर्मा एवं केशव दुबे ने द्वितीय स्थान एवं शाखा शिवपुरी की बाल शिक्षा निकेतन स्कूल के यथार्थ अवस्थी एवं पार्थ अवस्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग में शाखा गुना कल्पना नायक एवं रौनक नायक एस एल मेमोरियल की टीम ने प्रथम स्थान, शाखा जागृति भिंड की ब्रेस गुरु अकादमी भिंड की गोपाल सिंह कुशवाह, आयुष बघेल ने द्वितीय स्थान और शिवपुरी शाखा की सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय स्कूल के नकुल चौधरी, भूपेंद्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में विजेता टीम मध्य भारत उत्तर प्रांत की ओर से क्षेत्रीय स्तर पर भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन शिवपुरी में 7 दिसंबर को होगी।
कार्यक्रम में सभी शाखा के प्रांतीय संयोजक, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे, समापन सत्र में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक सुश्री संदीपा मल्होत्रा ने परिणाम की घोषणा की और *मुख्य अतिथ श्रीमति भूमिजा सक्सेना डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर एवं कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ बीआर श्रीवास्तव अन्य अतिथियों द्वारा विजेता सभी टीमों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र दिये गये।
कार्यक्रम में अलका कुशवाह, रचना गोयल, उमा बंसल, भारती खानवलकर, रेणुका श्रीवास्तव,  डॉ मेजर आशा माथुर, प्रीति शर्मा, श्यामा बत्रा, प्रीति अग्रवाल, पूजा दधीचि, सतीश जैन, पीडी मिश्रा, उमेश बिजपुरिया, आनंद कृष्णानी, श्रवण पाठक, कपिल भाटिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रवण पाठक एवं प्रीति शर्मा ने किया आभार नीरज अग्रवाल ने व्यक्त किया।