साइबर धोखाधड़ी विषय को लेकर हुई चाय पर चर्चा
Nov 03 2025
ग्वालियर। गत रोज चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया। इस चाय की चर्चा में विभिन्न सामाजिक विषयों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के मन में उठ रहे प्रश्नों का जवाब चाय की चर्चा में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षकों, शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों के द्वारा देने का प्रयास किया गया।
इस बार की चाय पर चर्चा का विषय साइबर धोखाधड़ी रहा। साइबर धोखाधड़ी, इंटरनेट के माध्यम से साइबर हमलावरों द्वारा किए गए अपराधों के लिए एक व्यापक शब्द है। ये अपराध किसी व्यक्ति या व्यवसाय की संवेदनशील जानकारी को अवैध रूप से प्राप्त करने और उसका आर्थिक लाभ उठाने के इरादे से किए जाते हैं।
साइबर धोखाधड़ी से आज पूरा समाज परेशान है लगातार देखने में आता है कि हमारे ग्वालियर चंबल संभाग में भी लगातार साइबर धोखाधड़ी की जा रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि आजकल जाने अनजाने में साइबर धोखाधड़ी में हमारे ग्वालियर चंबल संभाग के पढऩे वाले समझदार युवा भी लिप्त होते नजर आ रहे हैं साइबर धोखाधड़ी से हम अपने आप को और अपने परिवार और समाज को कैसे सुरक्षित रखें, हमारे साथ धोखाधड़ी न हो इस विषय को लेकर तो विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही साथ इस साइबर धोखाधड़ी में आज का युवा लिप्त होता नजर आ रहा है। उससे कैसे बचा जाए इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
आज पढऩे वाला स्टूडेंट अपने बैंक अकाउंट को थोड़े से लालच में आकर अपने दोस्तों या अन्य लोगों को उपयोग करने के लिए दे देता है और इन बैंक अकाउंट में बड़ी मात्रा में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त किया गया पैसा डाला जाता है और बाद में साइबर सेल के द्वारा इन बैंक अकाउंट को होल्ड करा दिया जाता है और जिसके नाम से बैंक अकाउंट होता है उस पर मामला दर्ज हो जाता है। थोड़े से लालच में आकर, या फिर जानकारी के अभाव में इस प्रकार के कार्यों ग्वालियर चंबल संभाग का युवा लिप्त ना हो यही समझाने का प्रयास चाय पर चर्चा में किया गया उपस्थित युवा साथियों के मन में उठ रहे प्रश्नों का समाधान विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रदान करने का प्रयास किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









