अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हुआ
Nov 03 2025
ग्वालियर। सिटी सेन्टर ग्वालियर स्थित एक निजी होटल में गत दिवस राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच ग्वालियर" मध्य प्रदेश के तत्वावधान में संस्था के अनिल राही के पिता की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ सुरेश सम्राट, विशिष्ट अतिथि रामअवध विश्वकर्मा, डॉ करुणा सक्सेना, धीरेन्द्र गहलोत, देवेन्द्र तोमर, किशोर बाजपेई, श्याम श्रीवास्तव सनम और प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम रहीं। सभी का पुष्पहार, शाल, सम्मानपत्र, और स्मृति चिन्ह देकर बीएम लाल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ्ज्ञ रामचरण रुचिर व अतिथियों द्वारा मां वीणा पाणी और बाबूजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित, माल्याअर्पण कर किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अनिल राही ने अपने पिता के बारे में भाव सुमन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अमित चितवन, माला श्रीवास्तव, दीप्ति गौड़ दीप, ललित मोहन त्रिवेदी, रामलखन शर्मा, प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम, डॉ करुणा सक्सेना, धीरेन्द्र गहलोत धीर, डॉ देवेंद्र तोमर, डॉ सुरेश सम्राट, बृजेश श्रीवास्तव, कमलेश कमल, राम अवध विश्वकर्मा, श्याम सनम, डॉ आलोक पुरोहित, जगमोहन श्रीवास्तव आदि ने सुंदर काव्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।
इस अवसर पर नयन किशोर श्रीवास्तव, दिनेश विकल, आरती अक्षत, कविता उपाध्याय, उमा उपाध्याय, पुष्पा मिश्रा, सरिता चौहान, सीता पवन चौहान, ज्योत दोहरे, प्रतिपाल राजावत, राजीव सक्सेना, रमेश त्रिपाठी, विजयशंकर श्रीवास्तव, केबीएल श्रीवास्तव, श्रीमती संजू श्रीवास्तव, रामकुमार श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव आदि उपस्थिति थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









