हवन-प्रसादी के साथ खाटू श्याम महोत्सव का समापन

Nov 03 2025

ग्वालियर। श्री खाटू श्याम का 55वां वार्षिक महोत्सव भक्तिभाव व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक श्रीश्याम हवेली में किया गया। महोत्सव का आयोजन श्यामलीन किशन बाबा के आशीर्वाद एवं श्याम अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।
गत रोज हुए समापन समारोह में प्रात: 10 बजे से हवन प्रारंभहुआ एवं दोपहर 2 बजे से प्रसादी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद कुमार टिबडेवाल फरीदाबाद थे।
कार्यक्रम में श्री श्याम उत्सव समिति सबलगढ़, श्री श्याम, सहारा मित्र मंडल जौरा, दीवानें खाटू श्याम वाले के मेहगांव, श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट बल्लभगढ़, श्री मोरवीनन्दन भक्त मंडल मुरैना, श्री श्याम प्रेमी मित्र मंडल मौ, श्री श्याम मित्र मंडल परिवार कैलाश टाकीज, ग्वालियर श्री गणेश उत्सव समिति शिन्दे की छावनी, श्री श्याम मंडल विजयपुर जैसी कई संस्थाओं ने महोत्सव को भक्ति रंग में रंग दिया।