पांच लाख व वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग, तीन लोग घायल
Nov 03 2025
ग्वालियर। गत आधी रात को गैंगवार हुआ है। वर्चस्व की लड़ाई और पांच लाख रुपए के लेन-देन को लेकर बदमाश रिंकू कमरिया गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों ने दोस्त को छोडक़र लौट रहे कार सवार दो दोस्तों पर 15 मिनट में 35 से ज्यादा गोलियां चलाई। इस हमले में एक हवलदार का बेटा समेत दो लोग घायल हुए हैं। एक को पैर में तीन और दूसरे को एक गोली लगी है।
घटना घासमंडी कोटेश्वर रोड पर गत देर रात हुई। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटना की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल हमलावर पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।
शिवनगर घोसीपुरा जनकगंज निवासी विजय सिंह गौड़ के पिता मध्यप्रदेश पुलिस में हवलदार हैं। गत रात, विजय के दोस्त बल्लू सरदार और हाकिम सिंह बघेल पाटनकर के साथ कार में घासमंडी छोडऩे आए थे। लौटते समय कोटेश्वर रोड पर बदमाश रिंकू कमरिया, अन्नी कमरिया, छोटू कमरिया, कालू कमरिया और रमेश कमरिया ने उन्हें घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की।
करीब 15 मिनट में 35 गोलियां चलाई गईं, जिसमें विजय गौड़ को तीन और हाकिम को एक गोली लगी। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को हजीरा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने घायलों की शिकायत पर सभी बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
घायल विजय ने बताया कि यह हमला रिंकू कमरिया से पांच लाख रुपए के लेन-देन को लेकर हुआ। कई बार वसूली के बावजूद रिंकू रुपए नहीं लौटा रहा था और धमकी दे रहा था कि रुपए मांगने पर गोली मार देगा। रिंकू कमरिया ग्वालियर थाने का लिस्टेड बदमाश है और उस पर फायरिंग, मारपीट, हत्या के प्रयास जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस मामले में सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की है, जिसमें तीन युवक घायल हुए हैं। उनके बयान लिए जा रहे हैं। हमलावरों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









